![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202111/index-95.jpg)
जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विश्वभर में हड़कंप मचा हुआ है। भारत भी सतर्क हो गया है। अब कोई भी गलती करना नहीं चाहता है। ऐसे में विदेश से आने वाले हर लोगों की जांच की जा रही है। इसके लिए रांची व कोलकाता सहित अन्य एयरपोर्ट कार्यालय के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के जिला सर्विलांस विभाग को यात्रियों की सूची भेजी जा रही है ताकि वैसे लोगों की जांच की जा सकें। अभी तक कुल 217 लोगों की सूची आई है। इसमें 47 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। उम्मीद है की सोमवार की शाम तक इन लोगों की रिपोर्ट आएगी।
वहीं, बाकी लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। ये सभी लोग दुबई, कतर, अमेरिका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, जापान सहित अन्य देश से आए लोग शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को काफी सावधान होने की जरूरत है। सरकार द्वारा जारी नियम-कानून का सख्ती से पालन
Please do not enter any spam link in the comment box.