रायपुर। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार अंतर्गत मां भागवती नारायण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय संन्यास महोत्सव गुरुवार से इंडोर स्टेडियम में शुरू हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार के गुरुदेव अरविन्द श्रीमाली बुधवार की शाम रायपुर पहुंचे।
मां भागवती नारायण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रमुख आचार्य गुणवंत राव घाटगे, जिला प्रमुख लकेश्वर चंद्रा, कार्यक्रम संयोजक दिनेश फूटान ने बताया कि 18 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवचन, भजन व पूजन होगा। साथ ही गुरुदेव से साधक व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगे। गुरुदेव द्वारा दीक्षा दी जाएगी। 19 नवंबर शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे गुुरु पूजन, गुरु आवाहन के बाद गुरुदेव साधकों को प्रवचन के माध्यम से संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे से शिविर की मुख्य दीक्षा पूर्णमदथ, पूर्णमिदं दीक्षा दी जाएगी।
Please do not enter any spam link in the comment box.