![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202001/chairman_of_indian_space_research_organisation_isro_k_sivan_ani_file_photo.jpg)
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्रों के लिए अवसरों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने और इनका वाणिज्यिक फायदा उठाने में निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो की मौजूदा क्षमताओं का पूरा-पूरा उपयोग करते हुए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड उपयोगकर्ता की मांगों को पूरा करने में बढ़ी भूमिका निभाएगा।
के सिवन ने कहा कि अनुमानित नीति और कानूनी ढांचा के जरिए इसरो की अभियानगत अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने के लिए तथा वाणिज्यिक लाभ प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र के लिए खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह भारतीय अंतरिक्ष रोडमैप सरकारी, गैर सरकारी अंतरिक्ष उद्योगों का एक मिश्रण साबित होगा जो एक दूसरे की सहायता कर देश की आर्थिक संमृद्धि को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इसरो नवोन्मेषी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास पर जोर देना जारी रखेगा।
Please do not enter any spam link in the comment box.