पटना । बिहार का मौसम अगले दो से तीन दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह में कुहासा छाया रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जो बिहार से झारखंड तक फैला है। इनके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के गया जिले का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को सुबह के समय में कोहरा छाए रहेगा।
प्रदूषण की हालत में भी नहीं हो रहा सुधार
ठंड का मौसम आते ही वायु प्रदूषण की समस्या भी गहराने लगी है। पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार ही चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की सुबह पटना के राजबंशीनगर में वायु एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 दर्ज किया गया।
Please do not enter any spam link in the comment box.