पानीपत । रिश्ता तय होने के बावजूद लड़के की शादी कहीं और कर देने से खफा लड़की के स्वजनों ने बरात में आकर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिय है। मामला पानीपत की बत्रा कालोनी का है।
गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले विशाल अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई जावेद की शादी थी। वह बरात में आया हुआ था। उसके भाई की शादी पहले किसी और लड़की से होनी थी। लेकिन किसी कारण से वहां रिश्ता नहीं हो सका। इस वजह से लड़की वाले नाराज थे। बरात में लड़की के चार स्वजनों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में विशाल अहमद, तालिब, शोएब व दाउद को काफी चोटें लगी। मामा साबिर की जेब से 25 हजार रुपये छीनकर ले गए। जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।
कोचिंग सेेंटर पर हमला
बिशन स्वरूप कालोनी स्थित गैलेक्सी एक्सिस कोचिंग सेंटर पर हमला कर दिया। इसमें सेंटर चलाने वाले अरुण रावल को चोट लगी है। अरुण रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अरुण ने बताया कि वह सेंटर पर कोचिंग दे रहा था। तभी तीन लड़के हाथ में डंडे व चाकू लेकर आए। इन्होंने घुसते ही उन पर हमला कर दिया। गाली गलौज भी की। तभी सेंटर के स्टूडेंट्स इकट्ठे हो गए। इन्हें देखकर सभी लड़के भाग गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी गई। उन्हें पता चला है कि इनमें दो लड़के बबैल व इसराना के थे। इनके नाम शिव और अमन हैं।
फोन पर बात कर रहा था, बाइक सवारों ने छीना
पानीपत में झपटमारी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। सिवाह के रहने वाले शाहरूख ने पुलिस को बताया कि वह फोन पर अपने स्वजनों से बात करते हुए फैक्ट्री से लौट रहा था। हैरिटेज ओवरसीज से घर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गए। वह बाइक सवारों के पीछे दौड़ा लेकिन इन्हें पकड़ नहीं सका। बाइक का नंबर भी नोट नहीं हुआ।

Please do not enter any spam link in the comment box.