रांची । माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव प्रशांत बॉस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच राज्यों के प्रमुख प्रशांत बॉस भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर हैं और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। झारखंड पुलिस इन माओवादिओं को एक सप्ताह के बाद सामने लाएगी। सरायकेला के कुख्यात उग्रवादी महाराज प्रमाणिक की निशानदेही पर झारखंड पुलिस की टीम ने प्रशांत बोस को सरायकेला से दबोचा है।
महाराज प्रमाणिक दो माह पहले झारखंड पुलिस के सामने अनधिकृत रूप से आत्मसमर्पण कर चुका है। उसकी निशानदेही पर झारखंड पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। यही वजह है कि महाराज प्रमाणिक को अधिकृत रूप से आत्मसमर्पण नहीं कराया जा रहा है। वह माओवादियों का जोनल कमांडर है। इस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
Please do not enter any spam link in the comment box.