नई दिल्ली. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की रविवार को 132वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया. पीएम ने लिखा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर नमन’. पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के अब इलाहबाद में हुआ. उन्होंने 27 मई 1964 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी. आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है. राकंपा नेता ने लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन.’ उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को भी बधाई दी. मंत्री धनंजय मुंडे ने मराठी में ट्वीट किया, ‘आधुनिक भारत के मूर्तिकार और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.’