
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर भोपाल के अंकुर मित्र सर्वश्री सुनील दुबे, दीपक उपाध्याय और दीपचंद साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधा लगाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंकुर अभियान संचालित किया जा रहा है। भोपाल में इस अभियान में सक्रिय श्री सुनील दुबे सुरूचि नगर क्षेत्र, श्री दीपक उपाध्याय भेल क्षेत्र तथा श्री दीपचंद कोकता ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अपने स्तर पर पौध-रोपण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। करंज का चिकित्सा में महत्वपूर्ण उपयोग है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।

Please do not enter any spam link in the comment box.