बिहार | में इन दिनों उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह से दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा का प्रवाह होने से दिन में धूप के बावजूद हल्की ठंड लगने के साथ ही रात के पारे में गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर सामान्य रहा। राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रविवार को राज्य में 8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा की मानें तो सोमवार से पटना का मौसम सामान्य रहने के साथ ही हवा की गति में कमी आएगी। पारे में भी कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। दीपावली पर पटना का मौसम सामान्य रहने के साथ तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

राज्‍य में अगले दो से तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया