शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन की शुरुआत देवउठान एकादशी के दिन से होती है। इसके लिए बाजार में हलचल तेज हो गई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, लड़के और लड़कियां वेडिंग डेस्टिनेशन के चयन में मशगूल हैं। अगर आप भी वेडिंग नाईट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गोवा के ये लग्जरी होटल परफेक्ट हैं। जानकारों की मानें तो गोवा के होटल वेडिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।
The Westin Goa The Westin रॉयल वेडिंग के लिए जाना जाता है। इस होटल में एक साथ 400 से अधिक लोग उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए The Westin की गिनती टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में होती है। इस होटल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप अपनी वेडिंग नाईट को The Westin में यादगार बना सकते हैं।
Grand Hyatt Goa हयात होटल की गिनती टॉप होटल में की जाती है। यह होटल अपनी खूबसूरती और सुविधाओं के लिए पॉपुलर है। खाने-पीने रहने के साथ वेडिंग के लिए भी होटल हयात परफेक्ट स्पॉट है। अगर आप बीच वेडिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो होटल हयात का चयन कर सकते हैं।
The Leela Goa अरब सागर के किनारे वेडिंग की सोच रहे हैं, तो लीला बेहतर विकल्प है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक गोवा की सैर करते हैं। इनमें कुछ लोग लीला की भी सैर करते हैं। यह होटल भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप अपनी वेडिंग बीच किनारे प्लान कर सकते हैं।
Goa Marriott Resort & Spa स्थानीय लोगों की मानें तो गोवा में वेडिंग के लिए कई खूबसूरत होटल हैं। इनमें Goa Marriott की गिनती शीर्ष में होती है। अति आधुनिक सुविधाओं से लैस Goa Marriott Resort & Spa वेडिंग के लिए सबसे बेस्ट स्पॉट है। अगर आप वेडिंग नाईट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो Goa Marriott का चयन कर सकते हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.