लंदन । अब दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की नीलामी होने जा रही है। इसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपए तक जा सकती है। दुनिया के इस सबसे पुराने स्टाम्प का नाम पैनी ब्लैक है। इसे सबसे पहले 1840 में एक पोस्टल लेटर पर हुआ था। इसकी बोली 62 करोड़ तक जाने की उम्मीद है। ऑक्शन कंपनी सोथेबे के मुताबिक़, ये अब तक मिला सबसे पुराना स्टाम्प है। इसमें महारानी विक्टोरिया की तस्वीर लगी है। इसे जिस डॉक्युमेंट से निकाला गया है, उसमें 10 अप्रैल 1840 की डेट मौजूद थी।
ये चिट्ठी स्कॉटलैंड के एक पॉलिटिशियन के पास से बरामद की गई थी। उसी पर ये स्टाम्प चिपका हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में पैनी ब्लैक के तीन स्टाम्प बनाए गए थे। उन्हीं में से एक इस बार नीलाम किया जा रहा है। सॉथबी ट्रेजर सेल के हेड हेनरी हाउस ने कहा कि ये ऐसा पहला स्टाम्प है जिसे इतने साल तक प्रिजर्व किया जा सका है। वैसे तो अभी तक दुनिया में कई नए और पुराने स्टाम्प मिले हैं, लेकिन ये सबसे पुराना पोस्टल स्टाम्प है। इतने पुराने स्टाम्प को खरीदने में दुनिया के कई मशहूर लोगों का इंट्रेस्ट है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत 62 करोड़ रुपए पार कर जाएगी। इस स्टाम्प पर तीन साल तक रिसर्च करने के बाद इसकी ऑथेंसिटी पर मुहर लगाई गई। इस स्टाम्प को 7 दिसंबर को नीलामी पर लगाया जाएगा। इससे पहले क्वीन विक्टोरिया के करीब 68 मिलियन स्टाम्प नीलाम किये जा चुके हैं। इनमें क्वीन की स्केच बनी हुई थी। ऐसे में अब ये रेयर स्टाम्प चर्चा में है।
देखना है कि कौन ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च कर स्टाम्प अपने नाम करेगा। मालूम हो कि दुनिया में कई तरह के शौक़ीन लोग होते हैं। कुछ लोगों को पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक होता है। वहीं कुछ लोगों को स्टाम्प जमा करने का शौक होता है। स्टाम्प कलेक्ट करने के शौक़ीन लोग पुराने से पुराने स्टाम्प को अपने कलेक्शन में जमा करना चाहते हैं। इसके लिए वो जितना भी होता है, पैसे खर्च करने से नहीं हिचकते।
दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की हो रही नीलामी
बुधवार, नवंबर 03, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.