25 नवंबर से रंगारंग शुभारंभ
26 से भी ज्यादा देशों की मेजवानी
बाल फ़िल्म समारोह और कला की कार्यशालाएँ
तनुश्रीषंकर, राषिद खान, ट्विन सिं्ट्रग्स अ©र मामे खान करेंगे प्रदर्षन
अंतर्राष्ट्रीय मुषायरा भी ह¨गा
भोपाल 23.11.2021। साहित्य, संस्कृति और कलाओं के विविध रंगों के बीच सारी
दुनिया को अमन, एकता और आपसदारी का पैगाम देता ‘विश्वरंग’ अपनी तीसरी पादान
तय कर रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मुख्य संयोजन में यह महोत्सव 25 से
28 नवंबर को भारत के हृदय प्रदेश की राजधानी भोपाल की सरज़मीं पर अपनी रचनात्मक
भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न होगा। इस बार यह महोत्सव ख़ासकर बच्चों और
युवाओं के लिए अनूठी सौगातें संजो रहा है। समारोह का शुभारंभ 25 नवंबर की शाम
केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल करेंगे। इसी के साथ विभिन्न गतिविधियों की शुरूआत
होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार भारत सहित विश्व के 26 देशों की मेजवानी में
‘विश्वरंग’ आयोजित हो रहा है।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में नौनिहालों के लिए आकर्षक साज-सज्जाकी जा रही है। चार दिनों तक सुबह से रात तक विभिन्न सत्रों में बाल फ़िल्म समारोह,
कठपुतली प्रदर्शन, मुखौटा निर्माण, फ़िल्म और फोटोग्राफी कार्यशाला, पतंगबाज़ी, ग्लाईडर
निर्माण, चित्रकला, नाट्य कार्यशाला आदि अनेक गतिविधियाँ होंगी। बच्चों की फ़िल्म
निर्माण से जुड़े निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और एनिमेशन टेक्नालाॅजी के विशेषज्ञों के
टाॅक-शो होंगे। वहीं महोत्सव की शामें गीत, संगीत, नृत्य और मुशायरे से गुलज़ार होंगी
जिसमें युवाओं के पसंदीदा प्रख्यात और गुणी कलाकार और शायर शिरकत करंेग।े
महोत्सव में पाँच हज़ार से भी अधिक बच्चों और युवाओं की भागीदारी का अनुमान है।
‘विश्वरंग 2021’ के इस वृहद आयोजन मं े म.प्र. मंत्रीमंडल के कमल पटेल, विश्वास
सारगं और सुश्री उषा ठाकुर अतिथि बतौर उपस्थित रहंेगे। ‘विश्वरंग 2021’ का आगाज़ 25
नवंबर की शाम टैगौर नाट्य विद्यालय का शुभारंग गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर प्रतिमा की
स्थापना तथा माल्यार्पण से होगा। इस दौरान ‘विश्वरंग’ की विषय वस्तु पर आधारित
विभिन्न कृतियों का विमोचन भी होगा।
‘विश्वरंग’ के महानिदेशक और टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चैबे
तथा निदश्े ाक सुश्री अदिति वत्स ने संयुक्त प्रेस वार्ता मंे यह जानकारी देते हुए बताया कि
‘विश्वरंग’ ने अपनी परिकल्पना, विस्तार और संयोजन को लेकर तीन वर्ष पहले सांस्कृतिक
सौहार्द का जो लक्ष्य तय किया था उससे दुनिया के तीस से भी अधिक देश प्रेरित हुए हैं।
भारतीय भाषा और संस्कृति की मानवीय पुकार को दुनिया भर ने सुना और ‘विश्वरंग’ की
ज़रूरत को आत्मीयता से स्वीकार किया है। प्रयोग और नवाचार की श्रृंखला में ‘विश्वरंग
2021’ नई पीढ़ी के सांस्कृतिक रूझान और रचनात्मकता पर केन्द्रित है। मुख्य सांस्कृतिक
मंच पर जीवंत प्रस्तुतियों के अलावा ‘विश्वरंग’ के वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर भी विभिन्न
गतिविधियाँ प्रसारित होंगी। इस पत्रकार वार्ता में विष्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. विजय
सिंह, वनमाली सृजनपीठ भोपाल के निदेषक श्री मुकेष वर्मा, प्रख्यात कवि श्री बलराम
गामुस्ता, टैगोर विष्वकला एवं संस्कृति केन्द्र के निदेषक श्री विनय उपाध्याय, फिल्म
समीक्षक श्री सुदीप सोहनी शामिल थे।
बच्चों की पसंदीदा फ़िल्में और टाॅक शो
‘विश्वरंग’ में आए शहर के नौनिहालों के लिए विशेष रूप से आयोजित बाल फ़िल्म
समारोह में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित लोकप्रिय फ़िल्मों पाहुना, गोपी एण्ड
बग्गा और मंकी किंग का प्रदर्शन 26 से 28 नवंबर की सुबह शारदा सभागार में किया
जाएगा। दोपहर 3 से 5 बजे के दरमियान प्रख्यात बाल फिल्मकारों राखी टायरवाला,
नारायण परशुराम, अमोल गुप्ते और सौमित्र रानाडे से कला समीक्षक विनय उपाध्याय तथा
युवा फिल्मकार सुदीप सोहनी बच्चों के सिनेमा निर्माण से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।
सुर-ताल और शायरी से गमक उठेगा मुक्ताकाश‘विश्वरंग-2021’ की चारांे शामंे गीत, संगीत, नृत्य और शायरी के अलहदा रगं ांे से
महकेंगी। नौजवान बिरादरी के चहेते कलाकार और कलमकार इन महफ़िलों को गुलज़ार
करेंगे। 25 नवंबर की शाम विश्वविद्यालय के मुक्ताकाश मंच पर विश्व प्रसिद्ध तनुश्री शंकर
बैले ट्रुप की रंगारंग पेशकश होगी। उसके बाद उस्ताद राशिद खान जैसे मशहूर गायक
की शिरकत उत्सव मं े चार चांद लगायेगी। 26 नवंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय मुशायरा होगा
जिसमें शकील आज़मी, खुशबीर सिंह शाद, फरहत शाहजाद, राजेश रेड्डी, दीप्ती मिश्रा,
नुसरत मेहदी, परवीन कैफ़, आलोक श्रीवास्तव, बद्र वास्ती आदि शायर अपने कलाम पेश
करेंगे। 27 नवंबर को द ट्वीन स्ट्रिंग्स बैंड और 28 नवंबर की शाम मामे खान ग्रुप तथा
कथक नृत्यांगना क्षमा मालवीय का नृत्य दल अपनी प्रस्तुति देगा।

Please do not enter any spam link in the comment box.