
भोपाल : भोपाल के मिन्टो हॉल में 30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल करेंगे। कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.अशोक कुमार वार्ष्णेय होंगे। डॉ.वार्ष्णेय राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य है।
केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने धनवंतरि जयंती (धनतेरस) के दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम की शुरूआत 30 अक्टूबर से होगी। इसके बाद 2 नवम्बर तक प्रदेशभर में आयुर्वेद दिवस से संबंधित कार्यक्रम होंगे।

Please do not enter any spam link in the comment box.