निगमायुक्त भोपाल चार सप्ताह में दें जवाब

एक ओर राज्य शासन ने सरकारी विभागों में फाइव डे वीक घोषित कर रखा है, दूसरी ओर नगर निगम भोपाल के कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि कोरोना काल से ही लगातार कर्मचारियों को शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी कार्यालय बुलाया जा रहा है। प्रमुख पर्वों की छुट्टियों के दिन भी दफ्तर खोले जा रहे हैं। अवकाश के दिनों में भी निगम कर्मचारियों को कार्यालयों में जाना पड़ रहा है। वहीं, वेतन को लेकर भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस माह अबतक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम आयुक्त, भोपाल से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने नगर निगम आयुक्त से पूछा है कि कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल रहा है या नहीं ?