जमुई | में बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी है। जिले के सिकंदरा में गोली मारकर हत्या की गयी है। मृतक की पहचान ग्राम बिछवे महतो टोला के निवासी नंदकिशोर महतो, पिता हरसाए महतो के रुप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 68 साल बताई गयी है। अपराधियों ने देर रात देर रात करीब 1 बजे नंदकिशोर को तीन गोलियां मार दी। मृतक के सर में दो गोली और हाथ में एक गोली मारने की बात कही जा रही है। उन्हें सोई हुई हालत में गोली मारी गयी जिससे बुजुर्ग नंदकिशोर महतो ने बिस्तर पर हीं दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी स्व देव देवी की भी 1991 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक नंदकिशोर महतो के 5 बेटे हैं। मृतक बड़े भाई की भी 1991 मे गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस की छानबीच जारी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकन्दरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण की तलाश की जा रही है। कई एंगल को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रहा है।
Please do not enter any spam link in the comment box.