रायपुर | में पिता की हत्या कर फरार आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के टाटीबंध इलाके में 15 सितंबर को अपने पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपित बेटा हरप्रीत रंधावा उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद ओडिशा, पंजाब में रहकर आरोपित पुलिस से बचता छिप रहा था। आमानाका थाना पुलिस नेे दुर्ग ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया।
15 सितंबर को रायपुर के आमानाका थाना अंतर्गत टाटीबंध इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से आरोपित मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची आमानाका पुलिस सरगर्मी से आरोपित की तलाश में जुट गई है। आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिता और पुत्र के बीच लगातार विवाद होता रहता था। विवाद की वजह से हरप्रीत को घर से निकाल दिया था। आरोपित तीन माह से घर से बाहर रह रहा था।

Please do not enter any spam link in the comment box.