बिहार | में शुक्रवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह के कारण पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में गुरुवार को रात का पारा बीते छह महीने के दौरान न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बीते छह माह में न्यूनतम पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना व इसके आसपास का मौसम साफ रहेगा, वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं हालांकि सूबे के मौसम के दो नवंबर तक शुष्क रहने का आसार है।
अप्रैल के बाद पहली बार सबसे कम तापमान
गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया इसके पूर्व 26 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम पारे में चार डिग्री कमी आई है।

Please do not enter any spam link in the comment box.