
भोपाल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में शाहरुख खान का बेटा मुद्दा बन रहा है। क्रूज पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के समर्थन में कांग्रेस नेता उतर आए हैं। प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने रैगांव की चुनावी सभा में स्टार प्रचारक की हैसियत से पहुंचे थे। वे मंच से ही आर्यन पर बात करने लगे। उन्होंने कहा कि आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अजय सिंह ने देश में कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा इस देश में दो तरह के कानून हैं- एक अजय मिश्र जैसे लोगों के लिए और एक आर्यन खान जैसों के लिए। यह आप सब को समझना चाहिए। बता दें अजय सिंह का हमला केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र पर था, जिनका बेटा आशीष क्क के लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी है।
आज कौन बच्चा है जो नशा नहीं करता
अजय सिंह बोले कि कोई कानून नहीं है कि किसी को अरेस्ट कर लें और उसे जमानत न दी जाए। बघेली भाषा में बोलते हुए राहुल यह भी कह गए कि आज कौन बच्चा है जो नशा नहीं करता। अभी यहीं देखें तो किसी बिल्डिंग के पीछे कोरेक्स की बोतलें पड़ी मिल जाएंगी।

Please do not enter any spam link in the comment box.