रायपुर | के बीटीआइ मैदान में रावण दहन को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चक्का-जाम भी किया गया। भाजपा के चक्काजाम से आम लोगों को काफी परेशानी हुई है। इससे आहत एक आम नागरिक ने भाजपा के 25 नेताओं के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 18 लोगों पर नामजद चक्काजाम और बलवा का मामला दर्ज किया है। पीड़ित मितेश कुरजेकर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने भाजपा नेताओं पर अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाया है। इसमें से बीजेपी के 18 नामजद बाकी अन्य 25 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है। पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, ओंकार बैस, विश्वदिनी पांडे, बिजेंद्र यादव, जगदीश साहू, रोहित साहू, मोंटू साहू, गोपेश साहू, सुनीता नागरानी, गुंजन प्रजापति, चिंटू साहू, अर्चना शुक्ला, तुषार चोपड़ा, बृजलाल साहू, दलविंदर सिंह बेदी समेत अन्य 25 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
Please do not enter any spam link in the comment box.