![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202110/12-10.jpg)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 30 अक्टूबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में शामिल किया। हालांकि, अभिनेता से सांसद बनी नुसरत जहां और भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो, जो हाल ही में टीएमसी खेमे में शामिल हुए थे, का नाम सूची में नहीं है। आपको यह भी बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं को शामिल किया गया है। भगवा पार्टी की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री और उत्तर बंगाल के सांसद जॉन बारला और निसिथ प्रमाणिक, मटुआ समुदाय के मंत्री-सांसद शांतनु ठाकुर सहित नाम अन्य शामिल हैं। भाजपा के प्रचारकों की सूची में पार्टी के सेलिब्रिटी चेहरे और अभिनेता नेता बनी राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली और सांसद लॉकेट चटर्जी के अलावा फैशन डिजाइनर और विधायक अग्निमित्र पॉल भी शामिल हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.