बिलासपुर। सरकंडा के मुस्र्म खदान में गांजा बेचने घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित युवकों ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा लाकर शहर और आसपास के क्षेत्र में खपाते थे। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि दो युवक अशोक नगर में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
इस पर पुलिस ने डीपी विप्र विधि महाविद्यालय के पास घेराबंदी कर रतनपुर क्षेत्र के नगपुरा निवासी गजानंद गिरी गोस्वामी(40) व सूरज वर्मा(20) को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक पुलिस को गुमराह करने लगे। इस पर पुलिस ने युवकों की तलाशी ली। युवकों ने बाइक की डिक्की में एक किलो 500 ग्राम गांजा छुपा रखा था। इसे जब्त कर पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवकों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर शहर और आसपास के क्षेत्र में खपाते थे।
पकड़ में आने से पहले युवकों ने दो हजार स्र्पये गांजा सरकंडा क्षेत्र में किसी युवक को बेचा था। युवकों के कब्जे से पुलिस ने गांजा बिक्री की रकम को भी जब्त कर लिया है। युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, एएसआइ हेमंत आदित्य, आरक्षक बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह, विवेक राय व लगन खांडेकर शामिल रहे।
गांव में भी बना रखा है नेटवर्क
गांजा तस्करी करने वाले युवकों ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा मंगवाते थे। इसके साथ ही वे स्वयं भी गांजा लेने के लिए ओडिसा जाते थे। वहां से गांजा लाकर वे शहर के साथ ही आसपास के गांव में खपाते थे। इसके लिए उन्होंने नेटवर्क तैयार कर लिया था। पुलिस शहर और आसपास के गांव में गांजा बेचने वालों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Please do not enter any spam link in the comment box.