झांसी | झांसी के प्रेमनगर में बुधवार की आधी रात को सिद्घ की टोरिया इलाके में एक डेयरी संचालक और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के रक्तरंजित शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले हैं। सारा सामान भी बिखरा हुआ था। हत्या लूट के दौरान की गई या फिर रंजिश में अभी यह साफ नहीं हो सका है। महिला के शरीर पर सभी जेवरात भी थे। दूध बिक्री का पैसा भी रखा मिला है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। झांसी जिले के गांव बल्लमपुर निवासी बलवीर यादव उर्फ चुन्ना (45) पुत्र मंगल सिंह यादव पिछले करीब पंद्रह साल से अपनी पत्नी अंजू (40) के साथ सिद्घ की टोरिया मोहल्ले में रह रहा था। दोनों के कोई संतान नहीं थी लिहाजा यहां अकेले ही रहते थे। दूध की डेयरी भी खोल रखी है। आसपास के लोगों का कहना है कि मोहल्ले के ऊपरी पहाड़ी में बने सिद्घ बाबा के मंदिर में बुधवार, रात कीर्तन चल रहा था जिसमें मुहल्ले के तमाम लोग गए थे लेकिन, यह दोनों पति-पत्नी नहीं आए थे|
अंजू के शरीर पर गहने छोड़ गए हत्यारे, कमरे में रखी नकदी भी नहीं छुई
यादव दंपति की हत्या की गुत्थी रंजिश और लूटपाट के बीच बुरी तरह उलझी गई है। चुन्ना पत्नी के साथ तीन कमरों के बने घर में रहता था। घर के अंदर ही अहाता है। दो कमरों का इस्तेमाल बलबीर खुद करता था जबकि अंदर अहाते में रात को भैंसे बांधी जाती थीं। जिस कमरे में हत्या हुई, उसका दरवाजा ठीक सामने की ओर खुलता है। माना जा रहा कि हत्यारे सीढ़ी के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए। दोनों का शव बिस्तर पर रक्तरंजित पड़ा था।
Please do not enter any spam link in the comment box.