भोपाल| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को खास बनाने प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाभियान चलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 10 हजार सेंटर पर 32.40 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले वैक्सीनेशन अभियान में 17 लाख 60 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। वहीं, दूसरे वैक्सीनेशन महाभियान में दो दिन में 43 लाख लोगों को टीका लगा था। अब प्रदेश में एक दिन में 32.40 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
प्रदेश में 5.49 करोड़ लोग वैक्सीन के पात्र हैं। प्रदेश में पहला डोज 4.29 करोड़ और दूसरा डोज 1.06 करोड़ लोगों को लग चुका है। सरकार ने सितंबर अंत तक सभी पात्र लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। दिसंबर अंत तक सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है।
भोपाल में शुक्रवार को 1 लाख 48 हजार लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए प्रदेश में 750 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। यहां पर वैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे। भोपाल में अभी 1 लाख 10 हजार लोगों को पहला डोज लगना बाकी है। वहीं, दूसरा डोज अभी 2 लाख 42 हजार लोगों का ड्यू है।
MP में आज 32.40 लाख को लगेगा टीका
शुक्रवार, सितंबर 17, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.