करनाल| हरियाणा के करनाल जिले की नगर निगम के वार्ड नम्बर 7 का उपचुनाव 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए नामांकन 17 सितम्बर से CEO जिला परिषद के कार्यालय में भरे जाएंगे।
वहीं चुनाव मैदान में आने के लिए भाजपा व कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने की योजना बना रही हैं। सीएम सिटी से छोटा चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जा सकता है। दोनों पार्टियों की तरफ से अभी तक उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं। दोनों ही बिंदुओं पर चर्चा कर जल्द ही घोषणा संभव है।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिला परिषद के CEO गगनदीप सिंह को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
भाजपा-कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने का बना रही है प्लान :उपचुनाव
रविवार, सितंबर 12, 2021
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.