नई दिल्ली। मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 14 वें सत्र में अगर आज चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के खिलाफ तीन छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वह सबसे ज्यादा 400 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। 
रोहित ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 397 छक्के लगाए है। भारत की ओर से केवल चार खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सुरेश रैना ने 324 छक्के लगाये हैं। इसके बाद विराट कोहली ने 315 छक्के लगाये हैं। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने 303 छक्के लगाये हैं। रोहित की बात करें तो उन्होंने 397 छक्के में से 224 आईपीएल में लगाये हैं। रोहित ने 173 छक्के मुंबई इंडियंस की तरफ से लगाये हैं। आईपीएल करियर के बाकी 51 छक्के आईपीएल में उन्होंने पहले तीन सत्र में लगाए थे, तब वो डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों की बात करे तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल नंबर वन सत्र में हैं। उन्होंने सर्वाधिक 1042 छक्के लगाए है। रोहित अभी तक आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। आईपीएल 14 के पहले चरण में हुए मुकाबले में उससे सीएसके को चार विकेट से हराया था। ऐसे में इस बार भी मुम्बई का पलड़ा भारी है।