रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के दंतेवाड़ा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल में तैनात डा. अश्वनी सिन्हा केबीसी में पहुंचे। अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने बखूबी उत्तर दिया। केबीसी के दो एपिसोड का प्रसारण 29 और 30 सितंबर को किया जाएगा। अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान मैंने छत्तीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि आदिवासियों की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है। धीरे-धीरे बस्तर क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। साथ ही अमिताभ से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ का ढोकरा आर्ट भी भेंट किया ।डा. अश्वनी सिन्हा ने बताया कि जबलपुर से उन्होंने स्नातक किया और इसके बाद सशस्त्र सीमा बल में शामिल हो गए। वे मूलतःबिहार के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में अंतागढ़ में सेवा दे रहे हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.