बिलासपुर । बारिश ज्यादा होने के कारण पानी छोडऩे के कारण नदी किनारे रहने वाले घरों में 2-2 फीट पानी भर गया जिसके परिणाम स्वरूप जगमल चौक में रहने वाले लोगो के घरों में पानी भर गया।इस मुश्किल में पंजाबी मानव सेवा समिति द्वारा प्रभावित 100 परिवारों की भोजन के पैकेट एवम फल दिए गए। इस काम में बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी शामिल हो कर वहा की स्थिति का निरीक्षण कर लोगो को हौसला दिया। उन्होंने जिनके मकान इस विपदा में टूटे और भी नुकसान हुआ प्रशासन से मदत कराएंगे ।साथ कई पीडि़त लोगो की सेवा की . इस सेवा में पंजाबी मानव सेवा समिति के संयोजक मनजीत सिंह अरोरा साथ ही सुरेंद्र सिंह गुंबर, जसपाल सिंह सेठी, प्रिंस भाटिया, अनिल कुमार सलूजा, पवन अजमानी, भूपेंद्र गांधी, प्रीतपाल सिंह गंभीर, असीत पाल जुनेजा, दर्शन छाबरा, इंदरजीत सलूजा, कारण वीर सिंह अरोरा नितिन छाबरा, पार्षद मोती गंगवानी उमेश कुमार चंद, चीनी बूटी सुबोध राय कारण सिंह आदि सेवा में मौजूद हैं।