हरियाणा :सरकार ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद (Manika Sheokand) को जल संरक्षण के लिए शुरू किए गए जल शक्ति अभियान (Jal Shakti Abhiyan) का गुडविल एंबेसडर (Goodwill Ambassador) नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में मनिका श्योकंद को इस संबंध में नियुक्ति पत्र और एग्रीमेंट सौंपा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना समय की मांग है। जल के बिना जीवन सम्भव नहीं है। जैसे समय को कीमती माना जाता है उसी तरह जल भी बेहद कीमती है। उन्होंने मनिका को इस अभियान के लिए आगे आने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने मनिका को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। मनिका हरियाणा के जींद जिले के उचाना की मूल निवासी हैं और उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
मनिका ने कहा कि मुझे जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना, मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं हमेशा से पयार्वरण संरक्षण की समर्थक रही हूं। हरियाणा सरकार ने मुझे जल संरक्षण अभियान के लिए नियुक्त किया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं।
Please do not enter any spam link in the comment box.