
जेंडवूर्ट । फिनलैंड के लोकप्रिय फार्मूला वन चालक किमी राइकोनेन एफवन सत्र के बाद खेल को अलविदा कहेंगे। इसी के साथ ही ‘आइसमैन' के नाम से लोकप्रिय राइकोनेन का दो दशक का करियर समाप्त हो जाएगा। राइकोनेन साल 2007 में विश्व चैंपियन भी बने थे। रेसर राइकोनेन का अल्फा रोमियो टीम के साथ का अनुबंध इस साल ही समाप्त हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रैस को अलविदा कहने की जानकारी दी है। राइकोनेन ने लिखा, ‘बहुत हो गया। यह फार्मूला वन में मेरा आखिरी सत्र होगा। मैंने पिछली सर्दियों में ही यह फैसला ले लिया था पर इसकी घोषणा करना आसान नहीं थी। तब मैं इस बारे में अंतिम फैसला नहीं कर पा रहा था। अब इस सत्र के बाद मेरे लिए यह बातों के लिए पर्याप्त समय होगा।

Please do not enter any spam link in the comment box.