भोपाल। राजधानी के जहॉगिराबाद थाना इलाके मे स्थित बरखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली ऑठवी कक्षा की छात्रा को एक मनचला युवक बीते एक साल से परेशान कर रहा था। बीते दिन जब बैखौफ आरोपी ने स्कूल के बाहर किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी कर दी तब मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पीडीता की शिकायत जहांगीराबाद पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो से की एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी बरखेड़ी इलाके में रहती है, ओर इलाके के एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। पूर्व में उसके घर के पास विशाल नाम का युवक रहता था। आरोप है कि विशाल बीते एक साल से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। छात्रा ने पुलिस को बाताया कि जब भी वो घर से बाहर निकलती तब आरोपी उसका पीछा करता था। कुछ महीनों पहले युवक दूसरी जगह रहने लगा लेकिन इसके बाद भी उसने छात्रा का पीछा करना नहीं छोड़ा। बीते दिन छात्रा अपने स्कूल के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान विशाल वहां पर आया ओर उसने छात्रा को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ा और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने आरोपी का विरोध किया ओर हाथ छुडाकर भाग कर स्कूल के अंदर चली गई। स्कूल मे उसने अपनी टीचर को आरोपी की करतूत बताई। इसके बाद घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को मिली। बाद मे परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुचे जहॉ पुलिस ने विशाल के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं मे प्रकरण कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.