मुंबई |अभिनेता रणवीर सिंह अजीबो-गरीब फैशन के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी कुछ अलग पहनते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। उन्हें ट्रोल भी किया जाता है और मीम्स भी खूब बनते हैं। हालांकि रणवीर को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह हमेशा वही पहनते हैं जो उनका मन करता है। हर बार वह अपने लुक से हैरान कर देते हैं। अब रणवीर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि वे इतने सिंपल लुक में दिखे कि उनके फैंस के लिए इस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
सिंपल लुक में देख फैंस हैरान
रणवीर ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। उनके बाल कायदे से बने हुए हैं और दाढ़ी-मूंछ भी परफेक्ट शेप में ट्रीम हैं। उन्होंने कानों में पर्ल टॉप्स पहने हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए रणवीर ने कैप्शन में व्हाइट कलर का इमोजी बनाया। 
रंग-बिरंगी ड्रेस नहीं रणवीर सिंह दिखे इतने सिंपल
सोमवार, सितंबर 20, 2021
0
Tags
 

 
 
 
 
 
Please do not enter any spam link in the comment box.