![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202109/33-8.jpg)
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज कदम्ब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। पौधरोपण के अवसर पर खजुराहो से सांसद श्री वी.डी. शर्मा उपस्थित थे। कदम्ब या कदम का पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कदम्ब का स्वास्थ्यवर्द्धक गुण बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम्ब के फूलों का अपना अलग ही महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।
Please do not enter any spam link in the comment box.