देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी एवं पदाधिकारियों ने भाजपा संभागीय कार्यलय होशंगाबाद पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर मोदी जी की जीवन यात्रा के बारे मे महिला मोर्चा की बहनों को जानकारी दी। 

           आज प्रधानमंत्री जी के71वें जन्मदिन को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में हनुमान चालीसा का पाठ किया व मोदी जी स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। 

  "समर्पण वृक्ष "महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया। टीकाकरण महाअभियान-3 वैक्सीनेशन कार्य मे महिला मोर्चा की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की ।

प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह जी ने आज सरोजिनी नायडू स्कूल की 71 बेटियों के साथ केक काटकर हर्ष उल्लास के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन मनाया। साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में अहम भूमिका सुनिश्चित कर लोगो का वैक्सीनेशन कराया ।

देवास में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 महिलाओं द्वारा 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और साथ ही 71 पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।


प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने और वैक्सीन की प्रथम डोज से वंचित पात्र लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करनने टीकाकरण महाअभियान 3.0 चलाया गया जिसमें महिला मोर्चा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बूथ, मंडल, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने वैक्सीनेशन सेंटर जाकर निरीक्षण किया घर-घर जाकर लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैलाई जिनका पहला दोस्त लग गया था उन्हें दूसरा डोज लगाने का आग्रह किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया मरोलिया ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने में सभी वर्गों का सहयोग लिया जा रहा है। प्रदेश में 26 सितंबर तक वैक्सीन के प्रथम डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों ने टीका लगवाने आए लोगो से चर्चा कर अन्य लोगो को भी टीका लगवाने हेतु आग्रह किया गया।

नेहा बग्गा
प्रदेश मीडिया प्रभरी
भाजपा महिला मोर्चा