रायपुर| डीडी नगर थाना क्षेत्र की 52 साल की शादीशुदा महिला को फेसबुक वाली दोस्ती भारी पड़ गई। एक युवक ने कई महीनों तक महिला से फेसबुक में चैटिंग की। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो युवक रायपुर आ गया। महिला ने उससे मुलाकात की। महिला ने युवक को फोन भी गिफ्ट कर दिया। इसके बाद अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवक ने तीन लाख रुपए ऐंठ लिए।पैसे लेने के बाद महिला की बेटी और दामाद को तस्वीरें भेज दीं। यह जानकारी जब स्वजनों को लगी तो महिला ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक से वो बीते तीन सालों से फेसबुक पर बातें कर रही थी। आरोपित युवक सूरज चौरसिया अहमदाबाद का रहने वाला है। दोनों के बीच काफी दिनों तक बात होने लगी। युवक ने अपनी मीठी बातों में महिला को फंसा लिया।
लाकडाउन में सूरज की नौकरी चली गई थी। ऐसे में उसने महिला से नौकरी लगवाने की मांग की और रायपुर में मिलने आ गया। इसके बाद महिला ने सूरज का रायपुर में रहने का इंतजाम करा दिया और नौकरी लगवाने की कोशिश करती रही। इस दौरान महिला भी सूरज से मिलने लगी। 18 जुलाई को युवक ने महिला को काल किया और पैसे मांगे। महिला ने आनाकानी की तो युवक ने कह दिया कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो उसे बदनाम कर देगा। युवक ने एक मोबाइल फोन भी मांगा। महिला ने दावा किया कि डरकर उसकी ये मांग पूरी कर दी। इसके बाद रायपुर से अहमदाबाद चला गया।
फेसबुक में दोस्ती पड़ी भारी, 52 वर्षीय महिला को ब्लैकमेल कर हड़पे रुपये
सोमवार, सितंबर 27, 2021
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.