![](https://pradeshlive.com/uploads/news/201906/talab-2.jpg)
भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना इलाके मे स्थित हथाईखेड़ा डैम में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस को दोनों किशोरो के शव डैम की पुलिया के पास गहरे पानी में मिले हैं। बताया गया है कि मृतक किशोर बुधवार दोपहर से गायब थे, बाद मे 24 घंटे बाद अगली दोपहर को दोनों के शव बरामद किये गये। बिलखिरिया पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि आनंद नगर पिपलानी मे रहने वाले मुकेश भारद्वाज एक होटल मे काम करते है, उनका 12 साल का बेटा अंशु भारद्वाज अपने 13 साल के दोस्त प्रिंस उर्फ लक्की और एक अन्य के साथ हथाईखेड़ा डैम पर घूमने गया था। प्रिंस के पिता प्रायवेट काम करते है। शाम को तीसरा उन दोनो के साथ गया तीसरा किशोर घर लौट आया, लेकिन प्रिंस ओर अंशु घर नहीं आये। परेशान परिवार वालो ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनो ने पिपलानी थाने जाकर सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। अगली दोपहर करीब 1 बजे डैम के पास पुलिया मे पानी मे दो किशोरो के नजर आने पर वहां मौजूद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचीं पुलिस की शुरुआती जॉच मे शवो की पहचान लापता प्रिंस व अंशु के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती पुछताछ मे सामने आया कि अंशु बुधवार दोपहर करीब 11 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ घूमने गया था। लेकिन देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो परिवार वालो ने उनकी तलाश शुरू की। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उन्हे बताया कि दोनों किशोर डैम में नहाने गए हैं। इसकी जानकारी लगने पर परिवार वाले पुलिस के साथ रात करीब 1 बजे तक डैम व उसके आस-पास किशोरो की तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद अगले दिन दोनो के शव गहरे पानी मे नजर आये। पुलिस हादसे मे आगे की जॉच कर रही है।
Please do not enter any spam link in the comment box.