
जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी की टीम के द्वारा एक हजार २९२ घरों में मच्छरों के लार्वा का सर्वे कार्य किया गया। इस दौरान ६ हजार ३०० कंटेनरों में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। जिसमें ६७ घरों के १०० कंटेनरों में लार्वा पाये गये। जनसमुदाय को लार्वा की पहचान एवं विनष्टीकरण और स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। साथ ही ७४४ बुखार पीड़ित रोगियों की रक्त पट्टी और आर.डी. किट द्वारा जांच की गई। जिसमें मलेरिया पॉजिटिव शून्य था। डेंगू पॉजिटिव केस के घरों एवं क्षेत्र के २०५ घरों में स्प्रे एवं फागिंग किया गया। डॉ. राकेश पहारिया जिला मलेरिया अधिकारी एवं प्रवीण तिवारी, नवीन यादव के द्वारा स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में डेंगू कार्य की समीक्षा की गई।

Please do not enter any spam link in the comment box.