भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के 11वें माले से गुरुवार दोपहर लोहे का गार्डर गिर गया। उचांई से गिरा भारी भरकम यह गार्डर सीधे नगर निगम जोन-2 के कार्यालय की टीन शेड से बनी छत को चीरता हुआ बाथरूम में गिरा। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया है कि गार्डर गिरने से पहले नगर निगम के एक जोनल अधिकारी बाथरूम यूज कर बाहर आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हमीदिया अस्पताल परिसर में नई इमारत का निर्माण कार्य जारी है। इस नई बिल्डिंग के पास ही रॉयल मार्केट में नगर निगम जोन-2 का जोनल आफिस है। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जोनल अधिकारी विशाल राज अपने चेंबर में काम कर रहे थे। इसी बीच कार्यालय की छत पर अचानक धमाके की आवाज से कार्यालय मे हडकंप मच गया। कर्मचारी तुरंत ही देखने पहुंचे तो उन्हे बाथरूम में लोहे का गार्डर गिरा हुआ मिला। जोनल अधिकारी विशाल राज ने बताया कि उनकी आफिस से निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूरी करीब 30 फीट है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर 11-12 माले से नीचे मलबा फेंकते हैं। जो उनके कार्यालय की छत पर गिरता है। बीते दिनो ही उन्होने इसकी शिकायत पीडब्ल्यू से की थी, लेकिन इसके बाद भी मजदूरों ने मलबा फेंकना बंद नहीं किया। विशाल राज को संदेह है, कि मजदूरो ने ही गर्डर नीचे फेंका है, जो उनके कार्यालय में आकर गिरा।
Please do not enter any spam link in the comment box.