CBSE की 12वीं की परीक्षा पर फैसले के दिन एम्स में भर्ती हुए रमेश पोखरियाल निशंक,
Type Here to Get Search Results !

CBSE की 12वीं की परीक्षा पर फैसले के दिन एम्स में भर्ती हुए रमेश पोखरियाल निशंक,

देश में 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तारीखें के ऐलान से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को AIIMS में भर्ती कराया गया है। पोस्ट कोविड की समस्या की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराना पड़ा। 21 अप्रैल को वे कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद 5-6 मई के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। AIIMS अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


बीते दिन 1.26 लाख नए केस आए

देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। बीते दिन देश में एक लाख 26 हजार 649 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 2 लाख 54 हजार 879 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी। नए संक्रमितों का आंकड़ा बीते 55 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 1 लाख 26 हजार 276 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हुई थी।

इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया। इस दौरान 2,781 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक दिन में 1 लाख 31 हजार 31 की गिरावट आई है। अब 18 लाख 90 हजार 975 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 22 दिन में इसमें 18 लाख 50 हजार 327 की कमी आई है। दूसरी लहर में 9 मई को पीक आया था। तब 37 लाख 41 हजार 302 एक्टिव केस थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.26 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.54 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,781
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.81 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.59 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.31 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 18.90 लाख

16 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


अपडेट्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को पोस्ट कोविड की समस्या के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया है। हाल ही में वे कोरोना संक्रमण से उबरे थे। AIIMS अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली सरकार ने देशी शराब और विदेशी शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। इसके लिए लोगों को मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर करना होगा।
सरकार और प्रशासन जल्द ही दो अलग-अलग वैक्सीन के डोज को लेकर ट्रायल शुरू करने वाली है। अगले कुछ हफ्तों में इस पर फैसला लिया जा सकता है। इसमें कोवीशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतिनक समेत 8 वैक्सीन को शामिल किया जा सकता है।
नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) के तहत काम कर रहे कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा ने कहा कि दो अलग-अलग वैक्सीन के ट्रायल से पता लगाया जाएगा कि क्या इससे इम्यून सिस्टम को और भी ज्यादा बूस्ट किया जा सकता है या नहीं।
प्रमुख राज्यों के हाल
 

1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 15,077 लोग संक्रमित पाए गए। 33,000 लोग ठीक हुए और 500 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 95,344 लोगों की मौत हो गई। 2.53 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


2. उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 1,472 लोग संक्रमित पाए गए। 5,491 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,497 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 37,044 मरीजों का इलाज चल रहा है।


3. दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को 648 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,622 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,237 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,040 का इलाज चल रहा है।


4. छत्तीसगढ़

राज्य में रविवार को 1655 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4521 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक 9.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 39,261 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।


5. राजस्थान

यहां सोमवार को 1,498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,000 लोग ठीक हुए और 68 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 42,654 मरीजों का इलाज चल रहा है।


6. गुजरात

राज्य में सोमवार को 1,681 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,721 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 8.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 32,345 लोगों का इलाज चल रहा है।


7. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 1,205 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,023 लोग ठीक हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक 7.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,067 लोगों की मौत हो चुकी है। 23,390 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है|

source=https://pradeshlive.com/news.php?id=ramesh-pokhriyal-nishank-admitted-to-aiims-on-the-day-of-decision-on-cbses-12th-examination-299816

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------