बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में मुंबई पुलिस कर्मियों को रेनकोट और अन्य सुरक्षा समान के साथ मदद की पेशकश की थी। अब मुंबई पुलिस बल ने एक्ट्रेस को उनके उदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "जून नजदीक है, मुंबई मानसून के लिए कमर कस रहा है और हम भी। धन्यवाद जैकलीन फर्नांडीज और YOLO फाउंडेशन आपके बहुमूल्य योगदान के लिए- इससे हमारे कर्मियों को महामारी के साथ-साथ मानसून में भी सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी।" मुंबई पुलिस के इस पोस्ट के जवाब में जैकलीन ने लिखा, "मैं मुंबई पुलिस को हमेशा बारिश और तूफान में भी अपना कर्तव्य निभाने के लिए सलाम करती हूं। आप सभी हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद।" बता दें कि, पिछले कई दिनों से भारत की कोरोना से जंग में जैकलीन YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करने का काम लगातार कर रही हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.