राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
मंडीदीप। केंद्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय की और से शनारी शक्ति पुरस्कार कि पहल करते हुए ’’नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाना है। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई दिल्ली में दिये जाएगें।यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रूपये दिये जायेगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जायेगी। यह पुरस्कार पाने के लिए संबंधित नारी शक्ति या संस्थाओं को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
पात्रता का मापदंड
’’नारी शक्ति पुरस्कार’’ के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा।
Please do not enter any spam link in the comment box.