खेल मंत्री के नाम से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला कथित मीडियाकर्मी गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

खेल मंत्री के नाम से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला कथित मीडियाकर्मी गिरफ्तार

खेल मंत्री से अच्छी जान पहचान बताकर डीसी रेट पर नौकरी लगवाकर पैसे ठगने वाले कथित मीडियाकर्मी तंगोली वासी मंदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3 सितंबर को सूरमी निवासी माया राम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। एक समाचार पत्र का पत्रकार बताने वाले मंदीप ने उसे कहा था खेलमंत्री के साथ अच्छे संबंध है।

उसके लड़के संदीप कुमार व चाचा के लड़के संजीव कुमार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में डीसी रेट पर क्लर्क लगवाने और फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर बिजली विभाग में उसके रिश्तेदारों सकराहों अम्बाला निवासी मिंटू, हुमायूपुर अम्बाला निवासी गुरजीत, बाबैन निवासी राहुल व रोशन लाल को नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपए ठग लिए।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। छानबीन के बाद एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने गांव मुर्तजापुर बस स्टैंड पिहोवा के नजदीक से आरोपी मंदीप सैनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस ने 28 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------