बाबुओं की जाॅइनिंग से रफ्तार पकड़ेंगी फाइलें, पसंद से मैरिट पर मिले विभाग
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बाबुओं की जाॅइनिंग से रफ्तार पकड़ेंगी फाइलें, पसंद से मैरिट पर मिले विभाग

सरकारी महकमों में बाबुओं की कमी से टेबलों पर रखीं फाइलें अब गति पकड़ेंगी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से चयनित किए 4798 बाबुओं को उनके विभाग अलॉट कर दिए हैं। यह कंप्यूटराइज्ड किया गया है, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न हो। अब ये चयनित युवाओं की जल्द ही संबंधित विभागों में नियुक्ति हो जाएगी, जिसके बाद विभागों में क्लर्कों की कमी पूरी होने से काम तेजी से आगे बढ़ेगा, क्योंकि बाबुओं के पद खाली होने से फाइलों पर नोटिंग आदि बनाने का काम अटक जाता है।

अब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जब ये विभागों में जाॅइनिंग करेंगे तो न केवल लोगों के काम की अटकी फाइलें आगे बढ़ेंगी, बल्कि सरकार के प्रोजेक्ट से जुड़े कामों को भी गति मिलेगी। कमीशन की ओर से 2 दिन पहले ही फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था।

चयनितों को उनकी पसंद के अनुसार मैरिट के आधार पर विभाग मिले हैं। कमीशन की ओर से चयनितों को 81 महकमें आवंटित किए हैं। बता दें कि पिछले साल इस क्लर्क भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। यह भर्ती ग्रुप डी के बाद सबसे बड़ी भर्ती है। इससे पहले ग्रुप डी के 18218 पदों पर भर्ती की गई थी।

सबसे ज्यादा क्लर्क दुष्यंत के राजस्व और विज के अर्बन लोकल बॉडी विभाग को मिले

चयनित हुए बाबुओं में सबसे ज्यादा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के महकमे राजस्व को 695 कर्मचारी मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गृह मंत्री एवं नगर निकाय मंत्री अनिल विज के विभाग अर्बन लोकल बॉडी 544 क्लर्क आवंटित हुए हैं, जबकि तीसरे नंबर सेकंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट रहा। इस विभाग को 494 क्लर्क मिले हैं।

तुरंत दी जाएगी जाॅइनिंग

चयनित बाबुओं को जल्द नियुक्त मिल जाएगी, क्योंकि सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था कि 31 अक्टूबर तक भर्ती होने वाले युवाओं के चरित्र प्रमाण पत्र की तत्काल अनिवार्यता नहीं रहेगी। तीन माह के बाद तक यह प्रमाण पत्र लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह अादेश इस भर्ती के परिणाम को देखते हुए जारी किए गए थे।

नव चयनित युवाओं से पूछी गई है चॉइस

जॉइनिंग से पहले नव चयनित युवाओं से उनकी चॉइस पूछी गई है। इसके अनुसार मैरिट के आधार पर विभागों का आवंटन कंप्यूटराइज्ड किया गया है। जल्द ही ये अपने विभागों में जाॉइनिंग करेंगे। इससे लोगों व विकास कार्यों को गति मिलेगी। -भारत भूषण भारती, चेयरमैन, एचएसएससी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------