60 के लिए सैंपल
मध्यप्रदेश के औद्योगिक शहर मंडीदीप में कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। नगर में गुरुवार को कोरोना के 8 नए केस सामने आए। इन्हें मिलाकर इस माह के बीते 10 दिन में कोरोना के 53 मरीज मिल चुके हैं। इसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को 8 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । यह सभी मंडीदीप निवासी है। इनमें वार्ड नंबर 2, 9, 10 ,11, 12 ,15 में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि वार्ड 21 पटेल नगर में दो पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमओ डॉ चौहान ने बताया कि इनके अलावा ग्राम डोंगरी एवं सुल्तानपुर से 60 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भेजे गए हैं।


Please do not enter any spam link in the comment box.