शहर में सफाई और पीएमएवाई की किश्त में देरी समेत 6 प्रमुख मुद्दों पर हंगामे का आसार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

शहर में सफाई और पीएमएवाई की किश्त में देरी समेत 6 प्रमुख मुद्दों पर हंगामे का आसार

नगरपरिषद की गुरुवार को होने वाली हाउस मीटिंग पीएमएवाई स्कीम की राशि जारी होने में हो रही देरी को लेकर हंगामेदार हो सकती है। क्योंकि स्कीम के लाभ से वंचित पात्र लोग पार्षदों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके कारण पार्षदों का पात्र लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा हैं। बैठक में बीआई के रिक्त पड़े पद से रुके कार्यों, प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली व सफाई पर विचार किया जाएगा।

गुरुवार को नप हाउस की मीटिंग में पीएमएवाई स्कीम की राशि जारी होने में देरी को लेकर पार्षद व नप अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिल सकती है। दो वर्ष पहले स्कीम के तहत लगभग 21 करोड़ की राशि नप कार्यालय पहुंची थी लेकिन नप अधिकारी अभी तक केवल 3811 पत्रों में से 497 लोगों को ही अभी तक लाभ मिला है। इसमें से भी केवल 29 लोगों को ही तीन किस्तों की राशि मिल पाई है, जबकि 3314 पात्र लोगों को अभी तक किस्त के रूप में एक रुपये भी जारी नहीं हो पाया है। गुरुवार को नप हाउस की मीटिंग में पार्षद पीएमएवाई की किस्त जारी में हो रही देरी के लिए नप अधिकारियों से जवाब तलब कर सकते हैं।

ये मुद्दे भी रखे जाएंगे मीटिंग में

  • नप की आय बढ़ाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली अभियान को तेज करने पर विचार किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते नप का प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान धीमा चल रहा हैं। आने वाले दिनों में नप बकायदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर सकती है।
  • शहर में जो गलियां क्षतिगस्त हैं या कच्ची हैं उनके निर्माण का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
  • शहर में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर भी चेयरमैन, पार्षद व नप अधिकारियों के बीच विचार होगा।
  • बिल्डिंग इंस्पेक्टर के रिक्त पद व उनकी डीडी पावर के संबंध में भी अधिकारियों से विचार किया जाएगा।
  • शहर में सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी पार्षद चेयरमैन व नप अधिकारियों से जवाब मांग सकते हैं।
  • मीटिंग में नप की तरफ से शहर में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी।

यहां नहीं हो रही सफाई

नप हाउस मीटिंग में लाइन पार जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र, मंडी टाउनशीप, एमसी कॉलोनी, जागृति कॉलोनी, रूद्रा कॉलोनी आदि क्षेत्र में एक महीने से प्रभावित सफाई व्यवथा को लेकर भी संबंधित पार्षद नप अधिकारियों से जवाब मांग सकते हैं। क्योंकि रेलवे लाइन पार कॉलोनियों में सफाई का ठेका अगस्त महीने में ही खत्म हो गया था। इसके कारण लाइन पार लगभग 40 हजार के आबादी क्षेत्र में सफाई का कार्य प्रभावित है।

अफसरों से करेंगे विचार

हाउस मीटिंग में अधिकारियों से विचार किया जाएगा कि किसी तरह से पीएमएवाई स्कीम के लाभ पात्रों को जल्द से जल्द राशि की जारी हो। शहर में विकास कार्यों पर चर्चा होगी। सफाई ठेके की स्वीकृति के लिए एक महीने पहले चंडीगढ़ प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर लगाकर प्रभावित क्षेत्र में सफाई का कार्य ठेके पर दिया जाएगा।-रणसिंह यादव, नप चेयरमैन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------