वन विभाग और ल्युपिन फाउंडेशन द्वारा बाँटे गए 1000 आमला के पौधे
औबेदुल्लागंज से प्रीतम राजपूत की रिपोर्ट
रायसेन जिले के वन मंडल औबेदुल्लागंज और ल्युपिन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली को बढ़ाने और प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधे वितरित किये गए | अभियान के तहत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँवों मे पौधे बाँटकर लोगो को पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है | इस हेतु वन विभाग के सीसीएफ एचसी गुप्ता और ल्युपिन फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मार्गदर्शन मेंप्रोजेक्ट मैनेजर सुशील डोंगशनवार के नेतृत्व में अमरसिंह विश्वकर्मा और राहुल नागर द्वारा दीवटिया, प्रेमतालाब, पठारकासिया, गौतमपुर कॉलोनी, नानाखेड़ी, नूरगंज, सेमरा आदि गांवों में आँवले के 1000 पौधे वितरित किये गए ।
ग्राम दीवटिया निवासी गौरीशंकर नागर, संजय प्रजापति, अखिलेश नागर ने बताया की संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में पौधे बाँटकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संदेश दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को प्रकृति के संरक्षण हेतुऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।



Please do not enter any spam link in the comment box.