हमलावरों से बचने के लिए कई देर लड़ा था श्रीकांत, शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

हमलावरों से बचने के लिए कई देर लड़ा था श्रीकांत, शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले

बापाेड़ा निवासी एवं पूर्व सरपंच विश्वनाथ शर्मा के बेटे श्रीकांत ने अपनी हत्या से पहले हत्याराें से संघर्ष किया था। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह उसके कपड़ाें व उस के हाथाें व छाती पर हुए प्रहार बता रहे हैं। इतना हीं नहीं हत्यारे उसकी हत्या काे एक्सीडेंट साबित करने के लिए उसे किसी वाहन में डालकर जाटू लोहारी-सुई लिंक रोड पर ड्रेन की पुलिया के नजदीक डाल गए थे। श्रीकांत की टी शर्ट छाती पर से फटी हुई थी।

इतना ही नहीं उसके शरीर उसे घसीटने के निशान भी थे। जिस तरह से हाथों पर चोट लगी हुई थी उससे लग रहा है कि श्रीकांत ने हत्यारों से कुछ देर संघर्ष किया। हत्या के बाद हत्यारे उसे गाड़ी में डालकर लिंक रोड पर डाल गए। उसकी बाइक हत्यारों में से कोई एक गाड़ी के साथ लाया होगा तथा उसे शव के पास डाल दिया।

श्रीकांत की कनपटी पर दाहिने तरफ तेजधार हथियार से चोट का निशान मिला है तथा एक कान भी कटा हुआ है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता विश्वनाथ के अनुसार वह गुरुवार को अपने बाइक पर घर से निकला था। रात को वह घर नहीं आया। सुबह उसे यह सूचना मिली की उसका बेटा श्रीकांत का शव ड्रेन के पास पड़ा हुआ है। हम वहां पहुंचे तो उसका कान कटा हुआ था तथा शरीर के अन्य भागों पर भी चोट के निशान थे।

नपटी पर मिले हमले के निशान

पुलिस ने जब शव की जांच की तो श्रीकांत के दाहिने तरफ कनपटी पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले। इसके अलावा एक कान भी कटा हुआ मिला। हाथ, सिर व पेट के पास भी चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पिता एवं पूर्व सरपंच विश्वनाथ ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसके बेटे की हत्या की है।

मोबाइल से भी हत्यारों का पता चल सकता है

मृतक के पास मोबाइल था जो अब पुलिस के पास है। पुलिस जांच में पता चल जाएगा कि किस किस की काल उसके मोबाइल पर आई है। इसके अतिरिक्त जिस तरह से मृतक ने संघर्ष किया था उससे लगता है कि हत्यारे दो या तीन से अधिक हो सकते हैं।

फिलहाल हत्या की वजह भी नहीं पता चल पाई

जांच अधिकारी एएसआई गौरी शंकर ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुुुुुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।'' -गौरी शंकर, जांच अधिकारी

हादसा दिखाने के लिए शव को डाल दिया था रोड पर

आरोपियों ने श्रीकांत की हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि श्रीकांत की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए हमलावर उसे सड़क पर डाल गए। मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले है।

शरीर पर चोट के हलके निशान के अलावा तेजधार हथियार से गहरे घाव के निशान भी हैं। पुलिस को मौके पर घाव की अपेक्षा खून कम पड़ा हुआ मिला है। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने श्रीकांत की हत्या किसी अन्य स्थान पर की है और उसके शव को सड़क पर डाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जाटू लुहारी-सुई लिंक रोड पर श्रीकांत के शव की जांच करती पुलिस।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------