खंड के गांव माधोगढ़ में डिपो धारक द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री ग्रामीण गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त में गेहूं वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए डिपो धारक ममता देवी ने बताया कि योजना के तहत गुरुवार से पात्र परिवारों को अगस्त माह का मुफ्त गेहूं वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पात्र परिवारों को अगस्त माह का राशन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा राशन लेने आने वाले पात्र लोगों के स्वास्थ्य की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
मोहल्लों के अनुसार बनाए गए हैं जोन
डिपोधारक ने बताया कि लोगों की भीड़ राशन डिपो पर एकत्रित न हो इसके लिए डिपो से संबंधित पात्र परिवारों के मोहल्लों के अनुसार जोन बनाए गए हैं। जिसके तहत जोन वाइज राशन वितरित करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी पात्र परिवारों को मोबाइल नं. सांझा किए गए हैं ताकि आने से पूर्व अपने मोहल्ले के समय का पता लगा सकें। उन्होंनेे बताया कि ऐसे में राशन डिपो पर भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी और राशन वितरण का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.