सेक्टर-23 में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वाली पुत्रवधू सरोज व उसकी मां ममता ने कोर्ट से जमानत मांगी है। सोमवार को इनकी जमानत पर सुनवाई हुई। कोर्ट में पुलिस ने कहा इन दोनों को जमानत न दी जाए, बुजुर्ग महिला को इनसे खतरा है। बुजुर्ग महिला अपने साथ हुई घटना से भयभीत है। कोर्ट ने फिलहाल दोनों को जमानत नहीं दी। 26 अगस्त को दोबारा इनकी जमानत पर सुनवाई होगी। ऐसे में मारपीट करने वाली पुत्रवधू व उसकी मां काे दो दिन ओर करनाल जेल में ही बीतेंगे।
सेक्टर-23 निवासी राममेहर ने पुलिस को बताया था कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता है। सुबह जल्दी घर से चला जाता है। घर पर उसके बच्चे व उसकी 82 वर्षीय मां रहती हैं। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसके साले ने उसे वीडियो भेजकर अवगत करवाया कि घर से जाने के बाद उसकी पत्नी सरोज उसकी मां के साथ मारपीट कर रही है। यह वीडियो घर पर बच्चों ने बनाई थी। मां से दोनों जबरदस्ती काम करवाती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के बारे में पूछताछ करने पर सरोज व उसकी मां ममता उसे धमकी देने लगीं। पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बंधक बनाकर काम करवाने की धारा भी लगाई : पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच कर करवाई की। जांच करने के बाद बंधक बनाने की धारा भी लगाई।
मामले की जा रही जांच
^मामले की गहनता से जांच की। सभी पहलू देखकर यह सब धारा इन दोनों माँ व बेटी पर लगाई है। 506 आइपीसी गैर जमानती है। इस आइपीसी में कोर्ट से यदि कोई दोषी होते हैं तो तीन साल तक कि सजा व जुर्माने का प्रावधान है। कटार सिंह, सेक्टर -23 चौकी इंचार्ज।
आश्रम को 11 साल बाद मिली थी फंडिंग
आधुनिकता की चकाचौंध के चलते बुजुर्गों का सम्मान काफी घरों में कम होता जा रहा है। सोनीपत के वृद्धाश्रम आश्रम में अपनों के सताए 19 बुजुर्ग रह रहे हैं। आश्रम चला रहे आनंद ने कहा 30 साल से आश्रम चला रहे हैं। 11 साल से फंडिंग भी नहीं मिली थी। बैंक से लोन लेना पड़ा। 2019 व 20 में करीब साढ़े 8 लाख फंडिंग मिलने के बाद कुछ राहत मिली। यदि रुकी हुई फंडिंग मिल जाए और समाज सहयोग करे तो अपनों के सताए बुजुर्गों को लिए ओर बेहतर काम कर सकते हैं। जिन हाथों ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया उन हाथों को सदा पकड़े रहना ही सच्ची इंसानियत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.