![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/57_1598312885.jpg)
कृष्णा नगर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती मनाई। उन्होंने क्रांतिकारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर युवाओं को उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संदेश दिया। मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि राजगुरु महान क्रांतिकारी थे। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। 1928 में भगत सिंह और सुखदेव के साथ मिलकर लाला लाजपत राय की मौत को बदला लेने के लिए सांडर्स की हत्या की थी।
लाहोर जेल में उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आमरण अनशन किया। देश की आजादी की लड़ाई में उन्हें 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और सुखदेव के साथ फांसी दे दी गई। इस अवसर पर समुंद्रदास, पूर्ण सिंह, रमेश, नरेंद्र, रामेश्वर, जय पूनिया, राजेश आदि उपस्थित थे।
गांव में पौधरोपण कर मनाई जयंती : आहूलाना गांव में क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर पौधरोपण किया। युवाओं ने ग्रामीणों को क्रांतिकारियों के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश भी दिया। युवा का मोहित ने कहा कि क्रांतिकारी राजगुरु युवाओं के लिए आदर्श हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.