इंडियन कॉलोनी गली नंबर 11 में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया। महिला के पिता ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस में आरोपी पति सहित चार पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर आरोपी पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी सोनिया की शादी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल संदीप से हुई थी। आरोपी मूलरूप से नसीरपुर हाल शहर की इंडियन कालोनी में रहते हैं। बेटी को शादी के बाद दो संतान हुई। ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। अब उसने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने के जिम्मेदार आरोपी दामाद संदीप, उसकी मां, पिता, व देवर जिम्मेदार हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.